चूल्हे की चिंगारी से घर जला

Published at :14 Jan 2014 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से घर जला

गोड्डा : सदर प्रखंड के मछिया सिमरडा पंचायत के मालिनी गांव में अगलगी घटना में एक घर जल कर राख हो गया. यह घटना सोमवार की सुबह सात बजे की है. चूल्हे से निकली चिंगारी से मालिनी निवासी बांके बिहारी यादव का घर जल गया. इसमें पुआल, कपड़ा, बरतन, 20 हजार रुपये नकद सहित हजारों […]

विज्ञापन

गोड्डा : सदर प्रखंड के मछिया सिमरडा पंचायत के मालिनी गांव में अगलगी घटना में एक घर जल कर राख हो गया. यह घटना सोमवार की सुबह सात बजे की है. चूल्हे से निकली चिंगारी से मालिनी निवासी बांके बिहारी यादव का घर जल गया.

इसमें पुआल, कपड़ा, बरतन, 20 हजार रुपये नकद सहित हजारों की संपत्ती खाक हो गयी. ग्रामीणों ने बताया घटना के समय घर में कोई नहीं था. सभी खलिहान में थे. आग देखते ही आसपास के ग्रामीण जुटे और पास के अन्य घर को जलने से बचा लिया. लेकिन बांके बिहारी का घर पूरी तरह से जल गया.

मुखिया संजय कुमार झा व वार्ड सदस्य बेबी देवी ने बताया पीड़ित परिवार के साथ संवेदना है. सरकारी सहायता दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर मामले की जानकारी अंचलाधिकारी को दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola