महिला के साथ दुष्कर्म

Published at :14 Jan 2014 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
महिला के साथ दुष्कर्म

मेहरमा के बेलबड्डा गांव में हुई घटना मेहरमा : मेहरमा के बेलबड्डा थाना के लकड़मारा पंचायत के दरियापुर गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला थाना में दर्ज किया गया है. इस मामले में गांव के ही ऋषिकेश सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पीड़िता ने फर्द बयान में बताया […]

विज्ञापन

मेहरमा के बेलबड्डा गांव में हुई घटना

मेहरमा : मेहरमा के बेलबड्डा थाना के लकड़मारा पंचायत के दरियापुर गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला थाना में दर्ज किया गया है. इस मामले में गांव के ही ऋषिकेश सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

पीड़िता ने फर्द बयान में बताया कि वह रविवार की शाम सात बजे घर में अकेली थी. इस दौरान गांव के ही ऋषिकेश सिंह उसके घर आया और यहां रत बिताने की बात कही. पीड़िता को अकेले पाकर ऋषिकेश ने जान से मार देने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

महिला ने शोर शराबा कर लोगों को इकट्ठा किया तब तक आरोपित भाग गया. इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया. बेलबड्डा थाना में कांड संख्या 8/14 के तहत ऋषिकेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं घटना के बाद से ऋषिकेश सिंह फरार है.

थाना प्रभारी अनिल कुमार झा ने कहा कि अविलंब दुष्कर्मी की गिरफ्तारी होगी. वहीं इससे पहले ऋषिकेश का आपराधिक रिकार्ड रहा है. वह बेलबड्डा थाना में ही 294/13 में तथा 4/14 में भी आरोपित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola