मेहरमा पुलिस ने करायी प्रेमी युगल की शादी

Published at :07 Jan 2014 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
मेहरमा पुलिस ने करायी प्रेमी युगल की शादी

मेहरमा : मेहरमा के पहाड़खंड गांव के प्रेमी युगल की शादी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को करायी गयी. दोनों पक्षों के बीच बढ़ रहे विवाद के बाद वधू पक्ष ने थाना में शरण ली. मेहरमा थाना के एएसआइ अमरजीत टोप्पो ने पहल कर दोनों पक्ष को शादी के लिये राजी किया और शिवमंदिर […]

विज्ञापन

मेहरमा : मेहरमा के पहाड़खंड गांव के प्रेमी युगल की शादी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को करायी गयी. दोनों पक्षों के बीच बढ़ रहे विवाद के बाद वधू पक्ष ने थाना में शरण ली. मेहरमा थाना के एएसआइ अमरजीत टोप्पो ने पहल कर दोनों पक्ष को शादी के लिये राजी किया और शिवमंदिर में शादी करायी. प्रेमी युगल का साहेब मुमरू व शिवानी मुमरू है.

एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. समाज के विरोध करने के बाद वे दोनों साहिबगंज में साथ साथ रह रहे थे. शादी का प्रस्ताव मिलने पर वर पक्ष व समाज के लोग शादी नहीं करने पर अड़ गये. इसके बाद वधू पक्ष के लोग पुलिस की शरण में गये. पुलिस के प्रयास से दोनों की शादी हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola