वापस करें असैनिक कार्यो की राशि

मेहरमा : मेहरमा के प्रखंड सभागार में जिला शिक्षा अधीक्षक कमला सिंह ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की. डीएसइ श्री सिंह ने प्रधानाध्यापकों को असैनिक कार्यो के शेष राशि को जल्द जमा करा देने का निर्देश दिया है. श्री सिंह ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक जिन्होंने विद्यालय भवन […]
मेहरमा : मेहरमा के प्रखंड सभागार में जिला शिक्षा अधीक्षक कमला सिंह ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की. डीएसइ श्री सिंह ने प्रधानाध्यापकों को असैनिक कार्यो के शेष राशि को जल्द जमा करा देने का निर्देश दिया है.
श्री सिंह ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक जिन्होंने विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है. वे अतिरिक्त राशि को जल्द जमा कर दें. उन्होंने कहा कि विद्यालय अनुदान से संबंधित संचिका, अनुदान, टीएलएम, सीआसी अनुदान, एनपीइजीएल आदि के अतिरिक्त राशि को वर्गवार संचिका के साथ लौटा दें. मौके पर प्रशिक्षु बीडीओ राजीव कुमार, बीपीओ कुणाल कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










