कांग्रेस के साथ आये जनता

Updated at :15 Dec 2013 4:06 AM
विज्ञापन
कांग्रेस के साथ आये जनता

पोड़ैयाहाट में मंत्री मन्नान मल्लिक ने कहा पोड़ैयाहाट : भाजपा से देश का विकास संभव नहीं है. कांग्रेस के खिलाफ गलत प्रचार कर भाजपा ने वोट लिया है. भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है. यह गरीब जनता का भला नहीं कर सकती. इसलिये जनता कांग्रेस के साथ आये. यह बात प्रदेश के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री […]

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट में मंत्री मन्नान मल्लिक ने कहा

पोड़ैयाहाट : भाजपा से देश का विकास संभव नहीं है. कांग्रेस के खिलाफ गलत प्रचार कर भाजपा ने वोट लिया है. भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है. यह गरीब जनता का भला नहीं कर सकती. इसलिये जनता कांग्रेस के साथ आये.

यह बात प्रदेश के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री मन्नान मल्लिक ने कही. उन्होंने शनिवार को पोड़ैयाहाट के गुनधासा मैदान में कांग्रेस के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया.

पोड़ैयाहाट में संगठन कमजोर

मंत्री श्री मन्नान ने माना कि पोड़ैयाहाट से लेकर जिले में कांग्रेस की स्थिति कमजोर है. उन्होंने कहा कि इस स्थिति में जल्द ही सुधर किया जायेगा. लोगों की आस्था कांग्रेस से जुड़ी है और किसी भी परिस्थिति में अन्य पार्टियों के साथ नहीं हो सकते है.

कांग्रेस में विश्वास पूरा करने की है क्षमता : दीपिका

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की सचिव दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल लोग बूथ स्तर के पदाधिकारी नहीं बल्कि केवल उम्मीद और आशा से जुड़े लोगों की भीड़ है. कांग्रेस ने लोगों के विश्वास को शत प्रतिशत निभाने की क्षमता है. आने वाले चुनाव में कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आयेगी.

सम्मेलन को युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश मंडल ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिंदु मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष जयकांत ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष जयकांत यादव, महिला अध्यक्ष आरती देवी, कैलाश पति कर, मृत्युंजय कुमार तथा अन्य थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola