बसंतराय में घर जल कर राख

Updated at :15 Dec 2013 4:05 AM
विज्ञापन
बसंतराय में घर जल कर राख

बसंतराय : बसंतराय प्रखंड के केवा गांव में शुक्रवार की देर रात आग लगने से मो नजीर का घर जल कर राख हो गया. अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है. रात को परिजन घर में सो रहे थे. घर में अचानक आग लग गयी. लोगों की शोर सुनकर घरवाले जागे तो देखा […]

विज्ञापन

बसंतराय : बसंतराय प्रखंड के केवा गांव में शुक्रवार की देर रात आग लगने से मो नजीर का घर जल कर राख हो गया. अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है. रात को परिजन घर में सो रहे थे.

घर में अचानक आग लग गयी. लोगों की शोर सुनकर घरवाले जागे तो देखा के आग लगी हुई. इसके बाद किसी तरह जान बचा कर घर से निकले. इस घटना में एक क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल चावल, बरतन सहित छह हजार नगद जल कर राख हो गया. घटना के बाद 24 घंटे बीतने के बाद भी पीड़ित परिवार को सरकारी लाभ नहीं मिल पाया है.

मुखिया ने ली सुधि : पंचायत के लोगों ने घटना की जानकारी मुखिया बीबी हुस्नआरा को दी. उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता कर 40 किलो चावल, 400 रुपया नगद, पांच लीटर केरोसिन, एक कंबल दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola