शांतिपूर्ण रहा सड़क जाम

मेलरों का तीन दिवसीय आंदोलन शुरू गोड्डा : मेलरों द्वारा घोषित झारखंड बंद के पहले दिन पोड़ैयाहाट व पथरगामा में शांति पूर्ण तरीके से सड़क जाम किया. सड़क जाम के कारण हालांकि बड़ी वाहनों के आवागमन में पूरी तरह से बाधित रहा. स्कूल बस, ऐंबुलेंस व बारात की गाड़ियों को बंद से दूर रखा गया.पोड़ैयाहाट […]
मेलरों का तीन दिवसीय आंदोलन शुरू
गोड्डा : मेलरों द्वारा घोषित झारखंड बंद के पहले दिन पोड़ैयाहाट व पथरगामा में शांति पूर्ण तरीके से सड़क जाम किया. सड़क जाम के कारण हालांकि बड़ी वाहनों के आवागमन में पूरी तरह से बाधित रहा.
स्कूल बस, ऐंबुलेंस व बारात की गाड़ियों को बंद से दूर रखा गया.पोड़ैयाहाट प्रखंड के घटवारी चौंक के पास बड़ी संख्या में मेलर जाति के लोग जुटे थे. परंपरागत हथियार से लैस सदस्यों ने गोड्डा हंसडीहा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. नेतृत्व मेलर आदिम संघर्ष मोरचा प्रखंड अध्यक्ष साहेब सिंह मेलर ने किया.
इस दौरान मेलर नेता मनोज सिंह मेलर, राजकुमार सिंह मेलर, शंकर सिंह मेलर, अबीर लाल मेलर, महेंद्र मेलर, प्रीतम मेलर, सूरज सिंह मेलर के अलावा महिला कार्यकर्ताओं में पबिया देवी, कौशल्या देवी, किया मसोमात, सुशीला देवी शहित सैकड़ों की संख्या में मेलर जाति के लोग शामिल थे.
सुरक्षा बल थे तैनात
आंदोलन को लेकर डीसी एवं एसपी के निर्देश पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार यादव को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है. दो दारोगा में बी उरांव एवं एसएन कैथ के अलावा चार महिला व 16 पुरुष सशस्त्र जवानों की तैनाती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










