याद किये गये चाचा नेहरू

Updated at :15 Nov 2013 4:10 AM
विज्ञापन
याद किये गये चाचा नेहरू

गोड्डा : चाचा नेहरू की जयंती पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्थानीय नेहरू चौक परिसर स्थित प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह व एसडीओ गोरांग महतो ने माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी. श्री सिंह ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों से काफी प्यार करते थे. एसडीओ […]

विज्ञापन

गोड्डा : चाचा नेहरू की जयंती पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्थानीय नेहरू चौक परिसर स्थित प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह व एसडीओ गोरांग महतो ने माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी. श्री सिंह ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों से काफी प्यार करते थे.

एसडीओ गोरांग महतो ने कहा कि चाचा नेहरू का जन्मदिन को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसके पीछे सबसे बड़ी बात है कि चाचा नेहरू बच्चों के भी प्रिय थे.

ये भी थे मौजूद

नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो आलम, मनोज कुशवाहा, अमीरूल अंसारी, वार्ड पार्षद कंचन कुमारी सहाय, पूर्व पार्षद शंभू राय,सजन झा, सीटी मैनेजर रितेश कुमार, भास्कर कुमार आदि उपस्थित थे.

निकाली प्रभात फेरी

बाल विकास के बच्चों ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षक भी प्रभात फेरी में शामिल हुए.

बेथेल मिशन स्कूल में कार्यक्रम

स्थानीय बेथेल मिशन स्कूल में चाचा नेहरू की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की. विद्यालय निदेशक पी सोलोमन, प्राचार्या अन्ना सोलोमन नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम की शुरुआत बंगला गीत से किया गया. मौके पर अमरकांत झा, पूनम कुमारी, भारती , कमल कुमार, जया कुमारी की ओर से कथकली की प्रस्तुति की गयी.

राइना स्कूल में छात्रों ने किया माल्यार्पण

स्थानीय चपरासी मुहल्ले के राइना किड्स स्कूल में बाल दिवस पर चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. विद्यालय प्राचार्या रूबी आजाद ने कहा कि नेहरू जी बच्चों के प्रिय थे. मौके पर विद्यालय संरक्षक अबुल कलाम आजाद ने भी जीवनी पर प्रकाश डाला.

कोचिंग सेंटर में मनी जयंती

स्थानीय सिंहवाहनी कोचिंग सेंटर में नेहरू जी की जयंती पर प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें प्रथम स्थान पर धनंजय कुमार, द्वितीय स्थान पर नितेश कुमार, दुबराज कुमार तीसरे स्थान पर व चंदन कुमार को पुरस्कृत किया गया.

चित्रकला में निवास कुमार, शीला टुडू, अजुर्न, रवि कुमार, विष्णु जितेंद्र कुमार, बबीता, सुमित , साधना, रिंकु कुमारी आदि शामिल हुई. दौरान बच्चों ने एक-एक पौधे सप्ताह के दौरान लगाने का संकल्प लिया. अतिथि के रूप में सूर्या सिन्हा व महेश कुमार मंडल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola