मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ा

Published at :14 Nov 2015 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ा

गोड्डा : इन दिनों जिले में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग बीमारी को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है. आंकड़ों पर गौर किया जाये तो एक हफ्ते में आठ से 10 मलेरिया रोगी सदर अस्पताल में इलाज के लिये पहुंच रहे हैं. वहीं प्रखंड क्षेत्रों में तो हालत और भी […]

विज्ञापन
गोड्डा : इन दिनों जिले में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग बीमारी को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है. आंकड़ों पर गौर किया जाये तो एक हफ्ते में आठ से 10 मलेरिया रोगी सदर अस्पताल में इलाज के लिये पहुंच रहे हैं. वहीं प्रखंड क्षेत्रों में तो हालत और भी खराब है.
मच्छरजनित बीमारियों से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रखंडों में सुंदरपहाड़ी, बसंतराय और सदर प्रखंड के कुछ गांव हैं. वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से न तो फॉगिंग की जा रही है और न ही लोगों के बीच मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है. जिला स्वास्थ्य विभाग आवंटन के अभाव का रोना रो रहा है. हालांकि पिछले हफ्ते विभाग की ओर से कुछ क्षेत्रों का सर्वे कराया गया था. जिनमे सुंदरपहाड़ी व बोआरीजोर के कुछ गांव हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola