हेमंत ने कहा, अडाणी को खदेड़ेंगे

Published at :05 Nov 2015 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
हेमंत ने कहा, अडाणी को खदेड़ेंगे

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड के जितपुर कोल ब्लॉक के विस्थापित ग्रामीणों की समस्या को सुनने पूर्व मुख्यमंत्री सह बरहेट विधायक हेमंत सोरेन पहुंचे. श्री सोरेन दिन के 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से सुंदरपहाड़ी के जय बैजल मैदान पहुंचे. यहां से सड़क मार्ग के जितपुर कोल ब्लाॅक के प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचने पर पूर्व से उपस्थित […]

विज्ञापन
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड के जितपुर कोल ब्लॉक के विस्थापित ग्रामीणों की समस्या को सुनने पूर्व मुख्यमंत्री सह बरहेट विधायक हेमंत सोरेन पहुंचे. श्री सोरेन दिन के 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से सुंदरपहाड़ी के जय बैजल मैदान पहुंचे. यहां से सड़क मार्ग के जितपुर कोल ब्लाॅक के प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचने पर पूर्व से उपस्थित हजारों की संख्या में रैयतों ने स्वागत किया.
जल, जंगल व जमीन को बचाना झामुमो का धर्म : लोगों की समस्याओं से अवगत होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि झामुमो ने जल, जंगल तथा जमीन बचाने का नारा दिया है. कहा कि झामुमो स्थानीय रैयतों के साथ मिलकर अडाणी ग्रुप से जमीन अधिग्रहण को रोकने का काम करेगी.
किसी भी हालत में अडाणी को पांव पसारने नहीं दिया जायेगा. भाजपा सरकार एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर रही है. भूमि अधिग्रहण कानून लाकर राज्य में हरियाणा, पंजाब, तथा गुजरात के लोगों को बसाने का काम करने की सोची थी, मंसबे पर झामुमो के विरोध से पानी फिर गया है.
आनेवाली पीढ़ी की सुरक्षा के लिए अदानी द्वारा जमीन अधिग्रहण का विरोध आवश्यक है. कहा कि आज यदि क्षेत्र के लोग नहीं जागे तो हाथ से जल , जंगल तथा जमीन निकल जायेगा. जमीन का मालिक होकर भी आने वाली पीढ़ी भीख मांगने को मजबूर होगा.
बोकारो स्टील व पैनम का दिया उदाहरण : उदाहरण देते हुए कहा कि बोकारो स्टील सिटी तथा पेनम क्षेत्र के विस्थापितों की आज यह दुर्दशा है कि जलाने के लिये कोयला ले जाते हैं, तो उसपर चोरी का केस किया जाता है. ग्रामीणों को कहा कि हर हाल में कंपनी का विरोध करें तथा जमीन की रक्षा करें. इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश मंडल, पंकज मिश्रा, बासुदेव सोरेन, संजीव कुमार मिरधा, विनोद मुर्मू, कुर्बान अंसारी, जीतेंद्र भगत आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola