दो बच्चा झुलसा हजारों की संपत्ति जल कर राख

Published at :05 Nov 2015 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
दो बच्चा झुलसा हजारों की संपत्ति जल कर राख

हनवारा (गोड्डा) : हनवरा थाना के मिल्की चौक के पास पेट्रोल-डीजल की गुमटी में देर शाम आग लग गयी. इससे दो बच्चे झुलस गये. इस दुर्घटना में हजारों का नुकसान हुआ है. बताया जाता है कि माचिस की तिली से उठी चिंगारी गुमटी में रखे पेट्रोल तथा डीजल की जर्किन में पकड़ गया और देखते […]

विज्ञापन
हनवारा (गोड्डा) : हनवरा थाना के मिल्की चौक के पास पेट्रोल-डीजल की गुमटी में देर शाम आग लग गयी. इससे दो बच्चे झुलस गये. इस दुर्घटना में हजारों का नुकसान हुआ है.
बताया जाता है कि माचिस की तिली से उठी चिंगारी गुमटी में रखे पेट्रोल तथा डीजल की जर्किन में पकड़ गया और देखते ही देखते गुमटी धू-धू कर जल कर राख हो गयी. उस वक्त गुमटी मालिक अहमद आलम का 10 वर्षीय पुत्र असीब आलम दुकान में बैठा था. आग की लपट से बच्चे का दोनों हाथ झुलस गये. पड़ोस की महिला की नजर पड़ने के बाद बच्चे को खींचकर दुकान से बाहर निकाला गया.
वहीं आग से पड़ोस के मैकेनिक लालू आलम का 12 वर्षीय पुत्र जहर आलम भी गुमटी के नीचे दब गया.
जिससे वह भी जख्मी हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद एंबुलेंस से घायलों को रेफरल अस्पताल महगामा इलाज के लिये पहुंचाया गया. थाना प्रभारी उमेश कुमार मोदी भी दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घटना के संबंध में बताया गया कि अहमद आलम की गुमटी में माचिस की तीली से उठी आग की लपटें दुकान में रखे 50 लीटर पेट्रोल तथा सौ लीटर डीजल की जर्किन में पकड़ लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola