अल्टो कार पलटी तीन घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2015 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

एक की हालत गंभीर बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैता मोड़ के समीप अल्टो पलट जाने से तीन लोग घायल हो गये. घायलों में एक की हालत गंभीर बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार महागामा से पीरपैंती जाने के क्रम में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया. इस कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. […]
विज्ञापन
एक की हालत गंभीर
बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैता मोड़ के समीप अल्टो पलट जाने से तीन लोग घायल हो गये. घायलों में एक की हालत गंभीर बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार महागामा से पीरपैंती जाने के क्रम में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया. इस कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. कार पर सवार अवनीत प्रसाद पांडेय, राजीव पांडेय व मुरारी राय घायल हो गये. घायलों काे इलाज के लिये महगामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार कर घायलों को भागलपुर रेफर कर दिया गया है.
घायलों में अवनीत प्रसाद पांडेय की हालत गंभीर बतायी जा रही है. थाना प्रभारी विनय कुमार मंडल ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है. घायलों काे इलाज के लिये भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










