मोटरसाइकिल का मालिक मिला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2015 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

बोआरीजोर : ललमटिया पुलिस ने मंगलवार को इसीएल कोलमाइंस के पास से एक मोटरसाइकिल लावारिस अवस्था मे बरामद किया था. बुधवार को जांच के बाद हेेड क्वार्टर डीएसपी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल ललमटिया थाना अंतर्गत भोड़ाय चरण टोला निवासी आशीष मालतो की है. घर में माता-पिता से झगड़ा करने के बाद क्रोध […]
विज्ञापन
बोआरीजोर : ललमटिया पुलिस ने मंगलवार को इसीएल कोलमाइंस के पास से एक मोटरसाइकिल लावारिस अवस्था मे बरामद किया था. बुधवार को जांच के बाद हेेड क्वार्टर डीएसपी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल ललमटिया थाना अंतर्गत भोड़ाय चरण टोला निवासी आशीष मालतो की है. घर में माता-पिता से झगड़ा करने के बाद क्रोध में आकर इसीएल कोल माइंस में आशीष ने मोटरसाइकिल छोड़ दी थी. थाना प्रभारी विनय मंडल ने बताया कि अज्ञात बाइक मालिक की पहचान कर ली गयी है.
-जोजो सिमड़ा गांव में ट्रांसफाॅर्मर खराब : बोआरीजोर. प्रखंड के जोजो सिमड़ा गांव में तीन माह से ट्रांसफाॅर्मर खराब पड़ा है.
बुधवार को परेशान ग्रामीणों ने ट्रांसफाॅर्मर ठीक कराने के मांग को लेकर विद्युत विभाग में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में बताया है कि पूर्व में भी आवेदन दिया गया था. बावजूद अब तक ट्रांसफाॅर्मर ठीक नहीं कराया जा सका है. बिना बिजली मिले ही बिल भेजा जा रहा है. तीन माह से जोजो सिमड़ा गांव में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है.
ग्रामीणों ने विभाग के लालफीता शाही रवैये के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए अविलंब ट्रांसफाॅर्मर बदलने की मांग की है. मौके पर ग्रामीण मंटू पंडित, बदरी मांझी, शशिकांत ठाकुर, भुनेश्वर राय, रामकिशन राय आदि ने विभाग के एसडीओ से ट्रांसफाॅर्मर ठीक कराने की मांग की है. एसडीओ महेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्टीमेट बना कर देवघर भेजा गया है. ट्रांसफाॅर्मर आने के बाद बदल दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










