इसीएल कर्मी की करंट लगने से मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2015 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के उर्जानगर में करंट लगने से महिला इसीएल कर्मी की मौत हो गयी. मृतका का नाम बाहामुनी सोरेन (50 वर्ष) है. जानकारी के अनुसार बाहामुनी सोरेन घर में लगे खराब हीटर के क्वाइल को बना रही थी. उसी दौरान उन्हें करंट लग गया. करंट लगने से महिला की मौत घर […]
विज्ञापन
महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के उर्जानगर में करंट लगने से महिला इसीएल कर्मी की मौत हो गयी. मृतका का नाम बाहामुनी सोरेन (50 वर्ष) है. जानकारी के अनुसार बाहामुनी सोरेन घर में लगे खराब हीटर के क्वाइल को बना रही थी. उसी दौरान उन्हें करंट लग गया. करंट लगने से महिला की मौत घर पर ही हो गयी. जिस समय घटना हुई उस समय घर पर कोई नहीं था. बेटी ट्यूशन पढ़ने गयी थी. हालांकि आनन-फानन में उसे इलाज के लिये महिला को इसीएल अस्पताल ले जाया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गयी.
इसीएल अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप में थी कार्यरत
मृतक बाहामुनी सोरेन इसीएल अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप मे कार्यरत थी. बाहामुनी सोरेन पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. मामले को लेकर महगामा थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है.
मां की मौत के बाद उसकी बेटी सरोजिनी लीला मरांडी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों में शोक की लहर है. वहीं गार्ड के
आक्समिक निधन पर इसीएल अस्तपाल के कर्मियों में भी शोक की लहर है. अस्पताल प्रभारी यूके चौधरी ने शोक जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










