रेलवे ट्रैक जाम करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Published at :03 Nov 2015 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक जाम करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के सेलो प्वाइंट के पास एनटीपीसी के वर्करों के रेलवे ट्रैक जाम करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है. मामले को लेकर एनटीपीसी के महाप्रबंधक गोपाल कृष्णन ने ललमटिया थाना कांड संख्या 106/15 के तहत नामजद दयानंद पंडित, महेश पंडित, राजेश कुमार सहित 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]

विज्ञापन

बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के सेलो प्वाइंट के पास एनटीपीसी के वर्करों के रेलवे ट्रैक जाम करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है. मामले को लेकर एनटीपीसी के महाप्रबंधक गोपाल कृष्णन ने ललमटिया थाना कांड संख्या 106/15 के तहत नामजद दयानंद पंडित, महेश पंडित, राजेश कुमार सहित 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना प्रभारी विनय मंडल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. छानबीन की जा रही है.

हक मांगने पर वर्करों पर कराया एफआइआर:एनटीपीसी के 18 वर्करों को निकाले जाने पर 30 अक्तूबर को हक की मांग को लेकर 18 मजदूरों द्वारा आंदोलन किया गया था. वर्करों को एक वर्ष तक एनटपीसी में कार्य लिये जाने के बाद मनमाने तरीके से प्रबंधक द्वारा हटाया गया है. वर्करों के समक्ष परिवार के भरण-पोषण का सवाल खड़ा हो गया था. हक पाने के लिये वर्करों ने कंपनी के खिलाफ मोरचा खोला था. तीन दिन बाद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसको लेकर वर्करों में रोष है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola