???::?????????? ?? ???? ??? ??????

फ्लैग::महगामा के सिंचाई विभाग की जमीन पर अतिक्रमण पर प्रशासन ने की कार्रवाईओके::चहारदीवारी को किया गया ध्वस्त -आयुक्त के आदेश के बाद टूटी जिला प्रशासन की नींद प्रतिनिधि, महगामामहगामा के सिंचाई विभाग की जमीन पर दावा कर जबरन चहारदीवारी बनाने के मामले में अंतत: प्रशासन ने कार्रवाई की है. संताल परगना आयुक्त के आदेश के […]
फ्लैग::महगामा के सिंचाई विभाग की जमीन पर अतिक्रमण पर प्रशासन ने की कार्रवाईओके::चहारदीवारी को किया गया ध्वस्त -आयुक्त के आदेश के बाद टूटी जिला प्रशासन की नींद प्रतिनिधि, महगामामहगामा के सिंचाई विभाग की जमीन पर दावा कर जबरन चहारदीवारी बनाने के मामले में अंतत: प्रशासन ने कार्रवाई की है. संताल परगना आयुक्त के आदेश के बाद बनायी गयी चहारदीवारी को शनिवार की सुबह ध्वस्त कर दिया गया. एसडीओ संजय कुमार, सीओ उदय कुमार व थाना प्रभारी हरिनारायण सिंह ने आयुक्त के आदेश पर चहारदीवारी को जेसीबी से तोड़ कर समतल कर दिया.क्या है मामलामामले को लेकर बताया जाता है कि गत चार दिनों से महगामा के सिंचाई विभाग की 89 डिसीमल जमीन पर महगामा के हरिहर महतो ने दावा किया था. इसको लेकर चार दिनों से चहारदीवारी करने का प्रयास हो रहा था. श्री महतो ने जमीन पर अपना दावा दिखाकर दीवार का निर्माण किया था. दावा करने वाले श्री महतो का कहना था कि यह उनकी जमीन है तथा उन्होंने कोई भी जमीन सिंचाई विभाग को नहीं दी है. जबकि विभाग के कार्यपालक अभियंता नरेश प्रसाद मंडल का कहना है कि 1972 में ही जमीन का अधिग्रहण कर विभाग का निर्माण कराया गया था तो फिर उक्त जमीन पर दावा करने का अधिकार बनता ही नहीं है.दुमका आयुक्त के आदेश पर हुई कार्रवाई कार्यपालक अभियंता ने बताया कि दुमका के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के अपील के आदेश पर श्री महतो ने जमीन की घेराबंदी में जुट गये. इस पर कार्यपालक अभियंता के दिये गये पत्र के आलोक में आयुक्त ने मामले में संज्ञान लेते हुये दुमका के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के आदेश को निरस्त करते हुये जमीन को पुनरस्थिति में लाने का आदेश गोड्डा डीसी को दिया. इस आलोक में शनिवार को एसडीओ संजय कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुये दीवार को गिरा कर पुन: पहले की स्थिति में लाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










