स्क्रैप मेटेरियल से लदा पिकअप जब्त

Published at :16 Jul 2015 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
स्क्रैप मेटेरियल से लदा पिकअप जब्त

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर कबाड़ी दुकान से पिकअप वाहन में लदे स्क्रैप मेटेरियल को पुलिस ने जब्त कर लिया है. छापेमारी अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ अभिषेक कुमार कर रहे थे. मंगलवार की देर रात्रि सूचना मिलने पर एसडीपीओ ने यह कार्रवाई की. उनके साथ थाना प्रभारी हरिनारायण सिंह भी थे. जब्त वाहन […]

विज्ञापन
महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर कबाड़ी दुकान से पिकअप वाहन में लदे स्क्रैप मेटेरियल को पुलिस ने जब्त कर लिया है. छापेमारी अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ अभिषेक कुमार कर रहे थे. मंगलवार की देर रात्रि सूचना मिलने पर एसडीपीओ ने यह कार्रवाई की. उनके साथ थाना प्रभारी हरिनारायण सिंह भी थे. जब्त वाहन को लेकर पुलिस पूछताछ में लगी है.
वाहन पर गाड़ी के छोटे-छोटे पार्ट्स पुर्जे, लोहे के चेन आदि से लदे थे. जानकारी के अनुसार कबाड़ी दुकानदार वाहन पर समान लोड कर बाहर भेजने की फिराक में था. इसी दौरान पुलिस पहुंच गयी और वाहन को जब्त कर लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी हरिनारायण सिंह ने बताया कि लदे लोहे की जांच की जा रही है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola