आठ साल के बच्चे की दबकर मौत

Published at :08 Jul 2015 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
आठ साल के बच्चे की दबकर मौत

पथरगामा में लगातार बारिश से मिट्टी की दीवार ढही दो अन्य बच्चे घायल इफ्तार तक नहीं हो पाया पथरगामा : प्रखंड के गंगटा कला पंचायत के घाट सिंहेडीह गांव में दीवार गिरने से आठ साल के बच्चे की दब कर मौत हो गयी. मंगलवार की शाम लगातार बारिश के कारण मिट्टी की दीवार अचानक गिर […]

विज्ञापन
पथरगामा में लगातार बारिश से मिट्टी की दीवार ढही
दो अन्य बच्चे घायल
इफ्तार तक नहीं हो पाया
पथरगामा : प्रखंड के गंगटा कला पंचायत के घाट सिंहेडीह गांव में दीवार गिरने से आठ साल के बच्चे की दब कर मौत हो गयी. मंगलवार की शाम लगातार बारिश के कारण मिट्टी की दीवार अचानक गिर गयी. इस घटना में दो अन्य बच्चे घायल हो गये हैं.
जानकारी के अनुसार मो अजीज का आठ साल का लड़का अफजल अंसारी अपनी एक साल की बहन जुलेखा खातून को गोद में लेकर दुकान गया था. उसका चचेरा भाई फरीद भी उसके साथ था. घर पहुंचने के साथ ही दीवार गिरने से उसके नीचे अफजल दब गया. बहन जुलेखा को वह गोद में समेटे था. पास ही चचेरा भाई भी मिट्टी में दबा था. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से तीनों बच्चों को बाहर निकाला. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.
अफजल की मौत हो चुकी थी. बहन व चचेरे भाई को हल्की चोट आयी है. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस तथा मुखिया को दी. बच्चे की मौत के बाद परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया.
.इफ्तार तक नहीं हो पाया
स्थिति की गंभीरता को लेकर गांव में इफ्तार तक नहीं हो पाया. सभी इस हृदय विदारक घटना से उबर नहीं सके थे.
कर्मचारी की रिपोर्ट के बाद ही कुछ किया जायेगा.
-अमिताभ भगत, प्रभारी बीडीओ
जानकारी मिली है, अभी बाहर हूं. अविलंब मामले को लेकर पीड़ित परिवार को लाभ दिलाने की कार्रवाई की जायेगी.
-प्रयाग यादव, मुखिया
काश मिल गया होता आवास तो बच जाती बच्चे की जान!
सिस्टम की व्यवस्था ऐसी है कि सरकार की योजना का लाभ मिलते-मिलते इतनी देर हो जाती है कि तब तक काफी नुकसान हो जाता है. सिंहेडीह गांव के मो अजीज गरीबी रेखा के नीचे रहने वाला है.
लगातार आवास की मांग करने के बावजूद उन्हें अब तक आवास नहीं मिल पाया. जिस कारण वे मिट्टी के घर में रह रहे थे. मंगलवार को उनकी विवशता अभिशाप में बदल गयी. दीवार से दब कर उनके बेटे की जान चली गयी. काश पहले उन्हें मकान मिल जाता तो शायद बच्चे की जान बच जाती.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola