गोड्डा विधायक की गाड़ी से घायल दंपती का नहीं हुआ इलाज

Published at :07 Jul 2015 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा विधायक की गाड़ी से घायल दंपती का नहीं हुआ इलाज

बसंतराय : गोड्डा विधायक रघुनंदन मंडल की गाड़ी से घायल हुये दंपती का इलाज दूसरे दिन भी नहीं हो पाया. दंपती इलाज के लिये दूसरे दिन विधायक की आस में बैठे रहे. गौरतलब है कि रविवार की शाम महेशपूर हॉस्टल के पास गोड्डा से आने के क्रम में विधायक की गाड़ी से दंपती घायल हो […]

विज्ञापन
बसंतराय : गोड्डा विधायक रघुनंदन मंडल की गाड़ी से घायल हुये दंपती का इलाज दूसरे दिन भी नहीं हो पाया. दंपती इलाज के लिये दूसरे दिन विधायक की आस में बैठे रहे. गौरतलब है कि रविवार की शाम महेशपूर हॉस्टल के पास गोड्डा से आने के क्रम में विधायक की गाड़ी से दंपती घायल हो गये थे.
विधायक श्री मंडल स्वयं वाहन चला रहे थे. दुर्घटना में प्रदीप पासवान एवं पत्नी पूनम देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल दंपती बाइक पर सवार होकर अपने घर कपेटा जा रहे थे. दोनों अपनी बच्ची को देखने गोड्डा आये हुये थे. लौटने के क्रम में दुर्घटना घट गयी. प्रदीप के आंख के पास गंभीर चोट आयी है. वहीं उनकी पत्नी को माथे व कंधे पर चोट के निशान हैं.
हालांकि दुर्घटना के ठीक थोड़ी देर बाद विधायक की ओर से घायल परिजनों को दो हजार की राशि सहायतार्थ दी गयी थी. लेकिन इतनी राशि मे समुचित इलाज संभव नहीं हो पाया. घायल परिजनों को बेहतर इलाज की दरकार है. परिजनों ने इस बाबत विधायक को दर्जनों बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया. लेकिन संपर्क नहीं हो सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola