ओके::संकुल साधन सेवियों ने मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर सीएम को भेजा पत्र

पथरगामा: प्रखंड के संकुल साधन सेवियों ने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को आवेदन भेजा है. संकुल साधन सेवियों ने भेजे गये आवेदन पत्र में बताया कि किये गये काम के अनुरूप मानदेय का भुगतान सही ढंग से नहीं किया जाता है. साधन सेवियों ने बताया कि उनसे शिक्षण कार्यों के अलावे […]
पथरगामा: प्रखंड के संकुल साधन सेवियों ने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को आवेदन भेजा है. संकुल साधन सेवियों ने भेजे गये आवेदन पत्र में बताया कि किये गये काम के अनुरूप मानदेय का भुगतान सही ढंग से नहीं किया जाता है. साधन सेवियों ने बताया कि उनसे शिक्षण कार्यों के अलावे भी दर्जनों काम लिये जाते हैं.
उनकी नियुक्ति वर्ष 2005 में हुई थी. इसके बाद से आज तक सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया गया. जबकि शिक्षक व पारा शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी कर दी गयी है. इस दौरान संकुल साधन सेवी शोभा वर्मा, रईस खान, राजेश मिश्रा, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










