ओके... महगामा झामुमो प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन का विरोध शुरू

-पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जीतलाल हांसदा ने उठाया पुनर्गठन पर सवाल – कहा, पुराने कार्यकर्ताओं की हुई है उपेक्षा-तसवीर: 12 जिलाध्यक्ष व अन्य झामुमो नेता बैठक करतेप्रतिनिधि,महगामामहगामा प्रखंड झामुमो इकाई का पुनर्गठन बुधवार को किया गया. सम्मेलन का आयोजन कर जिलाध्यक्ष राजेश मंडल व पर्यवेक्षक वासुदेव सोरेन की मौजूदगी में नयी प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया […]
-पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जीतलाल हांसदा ने उठाया पुनर्गठन पर सवाल – कहा, पुराने कार्यकर्ताओं की हुई है उपेक्षा-तसवीर: 12 जिलाध्यक्ष व अन्य झामुमो नेता बैठक करतेप्रतिनिधि,महगामामहगामा प्रखंड झामुमो इकाई का पुनर्गठन बुधवार को किया गया. सम्मेलन का आयोजन कर जिलाध्यक्ष राजेश मंडल व पर्यवेक्षक वासुदेव सोरेन की मौजूदगी में नयी प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया. नये प्रखंड अध्यक्ष का भार मो फुरकान को सौंपा गया है. वहीं मुन्ना सोरेन को सचिव पद के लिये नामित किया गया है. राजेश किस्कू को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. सम्मेलन में दो दर्जन से ऊपर झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे. जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिये जोर शोर से काम करने का निर्देश दिया. इस दौरान सुरेंद्र मोहन केशरी, मो सुल्तान अहमद, शत्रुघ्न सिंह, रियाज हुसैन, अबुल हसन, कालीचरण हेंब्रम, सुनील सोरेन, मोतीलाल हांसदा आदि थे.नये कमेटी के पुनर्गठन पर उठाया सवालपूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने नयी कमेटी के गठन का विरोध किया है. प्रखंड सम्मेलन के बाद पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जीतलाल हांसदा ने पुनर्गठन पर सवाल उठाते हुये कहा कि विरोधी शक्तियां पार्टी को कमजोर करने में लगी है. बताया कि पूर्व के कोई भी झामुमो नेता प्रखंड सम्मेलन में शामिल नहीं था. पूर्व के झामुमो कार्यकर्ताओं को सुचित नहीं किया गया है. संगठन को कमजोर करने को लेकर जिलाध्यक्ष द्वारा कुत्सित प्रयास किया जा रहा है. जिसका विरोध जिला स्तर पर किया जा रहा है. बताया कि वर्षों से जुड़े झामुमो नेताओं की उपेक्षा की गयी है. जिसकी सूचना हेमंत सोरेन को दी गयी है. मौके पर पूर्व मो खुर्शीद मुन्ना, पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद आदि ने भी कमेटी के पुनर्गठन का विरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










