ओके::फ्लैग-प्रधान मौलवी पर लगाया शिक्षक नियुक्ति में अनियमितता बरतने का आरोप

Published at :18 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-प्रधान मौलवी पर लगाया शिक्षक नियुक्ति में अनियमितता बरतने का आरोप

-बोआरीजोर के जिरली मदरसा में शिक्षकों की नियुक्ति का मामला-उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग तस्वीर: 11 उपायुक्त को ज्ञापन देने जाते अभ्यर्थीनगर प्रतिनिधि, गोड्डा बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के मदरसा कमरूल होदा जिरली में अभ्यर्थियों ने शिक्षक बहाली में अनियमितता का आरोप लगाया है. इस बाबत अभ्यर्थियों ने सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा […]

विज्ञापन

-बोआरीजोर के जिरली मदरसा में शिक्षकों की नियुक्ति का मामला-उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग तस्वीर: 11 उपायुक्त को ज्ञापन देने जाते अभ्यर्थीनगर प्रतिनिधि, गोड्डा बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के मदरसा कमरूल होदा जिरली में अभ्यर्थियों ने शिक्षक बहाली में अनियमितता का आरोप लगाया है. इस बाबत अभ्यर्थियों ने सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन में अभ्यर्थी मो दिलदार अंसारी, मो मंजूर अंसारी, महमूद आलम अंसारी ने बताया कि जिरली मदरसा में शिक्षक नियुक्ति में प्रधान मौलवी द्वारा अनियमितता बरती गयी है. मौलवी ने अपने रिश्तेदारों को शिक्षक बना दिया है. इंटर प्रशिक्षित पद पर मैट्रिक प्रशिक्षित पद वाले शिक्षक के अलावा आलिम पद के लिए शिक्षक नियुक्ति में भी मौलवी पर गड़बड़झाला करने का आरोप लगाया है. दिलदार अंसारी ने बताया कि वे आलिम पद के आवेदक हैं. उनकी योग्यता फाजिल है. मो मंजूर अंसारी ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता इंटर प्रशिक्षित प्राप्त है. जबकि वे मैट्रिक प्रशिक्षित पद के आवेदक हैं. वहीं मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि उनकी योग्यता एमएसइ प्रशिक्षित टेट पास हैं. जबकि वे इंटर प्रशिक्षित पद के आवेदक हैं. फिर भी कम योग्यता वाले शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गयी है. अभ्यर्थियों ने उपायुक्त से मामले में पूरी तरह जांच करा कर कार्रवाई की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola