ओके::वट वृक्ष की पूजा कर सदा सुहागिन रहने का मांगा आशीर्वाद

Published at :17 May 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::वट वृक्ष की पूजा कर सदा सुहागिन रहने का मांगा आशीर्वाद

सुबह से ही वट वृक्ष पूजन को उमड़ी सुहागिनों की भीड़प्रखंड क्षेत्रों में भी उमड़ी सुहागिनों की भीड़तस्वीर: 09 से 11 वट सावित्री की पूजा करती सुहागिन नगर प्रतिनिधि, गोड्डा पति की लंबी आयु के लिए रविवार को महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा धूमधाम से की. शहर के वट वृक्षों के पास सुबह से […]

विज्ञापन

सुबह से ही वट वृक्ष पूजन को उमड़ी सुहागिनों की भीड़प्रखंड क्षेत्रों में भी उमड़ी सुहागिनों की भीड़तस्वीर: 09 से 11 वट सावित्री की पूजा करती सुहागिन नगर प्रतिनिधि, गोड्डा पति की लंबी आयु के लिए रविवार को महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा धूमधाम से की. शहर के वट वृक्षों के पास सुबह से ही सुहागिनों की भीड़ उमड़ पड़ी. पारंपरिक परिधान में सज धज कर महिलाएं वट सावित्री की पूजा करने के लिए अपने-अपने घरों से पैदल चल कर वट वृक्ष स्थल पर पहुंची. सुहागिनों ने विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की. पूजा-अर्चना कर सुहागिनों ने पति के दीर्घायु होने की कामना की. शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की. सुहागिनों द्वारा वट वृक्ष पूजन कार्य के बाद जिला मुख्यालय स्थित शिवपुर मंदिर, सूर्यपुत्र शनिदेव मंदिर, साईं बाबा मंदिर, भतडीहा स्थित दुर्गा मंदिर, ठाकुरबाड़ी मंदिर आदि मंदिरों में पूजा-अर्चना कर घर परिवार की सुख-समृद्धि व शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.मां योगिनी मंदिर में महिलाओं ने की पूजा-अर्चनातस्वीर: 14 पूजा-अर्चना करती महिलाएं पथरगामा. रविवार को वट सावित्री पूजा को लेकर मां यागिनी मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. दर्जनों सुहागिनों ने वट वृक्ष में कच्चा धागा बांध कर पति के दीर्घायु होने की कामना की. सुहागिनों ने मां योगिनी की भी पूजा-अर्चना की. सुबह से ही पथरगामा सहित आस-पास के दर्जनों गांवों की महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. संुदरनदी स्थित शिव मंदिर परिसर, लखनपहाड़ी के खनता पोखर स्थित पीठ पर भी महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की.पथरगामा के ब्रह्म स्थान स्थित वट वृक्ष में भी महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola