ओके:: प्रताड़ना मामले में पुलिस की कार्रवाई शुरू

पथरगामा. पथरगामा थाना क्षेत्र के चौरा ग्राम निवासी मोसमात बीबी प्यारी को ससुराल में प्रताडि़त करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. एसपी के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक मो कासीम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रेषित किया है. गौरतलब है कि 13 मई को प्रताड़ना से तंग आ कर […]
पथरगामा. पथरगामा थाना क्षेत्र के चौरा ग्राम निवासी मोसमात बीबी प्यारी को ससुराल में प्रताडि़त करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. एसपी के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक मो कासीम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रेषित किया है. गौरतलब है कि 13 मई को प्रताड़ना से तंग आ कर पीडि़ता ने एसपी से न्याय की गुहार लगायी थी. पीडि़ता का आरोप है कि उसके ससुराल में सास, ससुर, ननद, नंदोसी द्वारा उसे प्रताडि़त कर भगा दिया गया है. इस बात को लेकर पीडि़ता ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










