ओके::भटकी नील गाय दासुचकला गांव पहंुची

Published at :17 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::भटकी नील गाय दासुचकला गांव पहंुची

-नील गाय देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़-वनपाल ने गाय को मुक्त करा बिहार के जंगल में छोड़ातस्वीर: 13 नील गाय को देखते ग्रामीणप्रतिनिधि, मेहरमासौरीचकला पंचायत के दासुचकला गांव में भटक कर पहुंची नील गाय को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ललमटिया की ओर से नील गाय भटक कर […]

विज्ञापन

-नील गाय देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़-वनपाल ने गाय को मुक्त करा बिहार के जंगल में छोड़ातस्वीर: 13 नील गाय को देखते ग्रामीणप्रतिनिधि, मेहरमासौरीचकला पंचायत के दासुचकला गांव में भटक कर पहुंची नील गाय को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ललमटिया की ओर से नील गाय भटक कर गांव पहुंची थी. ग्रामीणों ने खदेड़ कर नील गाय को पकड़ लिया. दासुचकला गांव के पीपल वृक्ष में नील गाय को रस्सी से बांध कर रखा गया है. मुखिया प्रियंका देवी ने इसकी सूचना वनपाल, मेहरमा थाना प्रभारी व बीडीओ को दी. सूचना पर वनपाल एस रहमान पहुंचे और नील गाय को सुरक्षित बिहार ले गये. वनपाल श्री रहमान ने बताया कि बिहार में नील गाय की आबादी अधिक है. उसे बिहार में ही ले जाकर छोड़ दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola