ओके::मैजिक के धक्के से छह घायल, एक गंभीर

Published at :17 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::मैजिक के धक्के से छह घायल, एक गंभीर

-घायलों में दो साल का मासूम भी शामिल– रंगमटिया के पास हुई सड़क दुर्घटनातस्वीर: 03 से 06 तक घायलों कीनगर प्रतिनिधि, गोड्डागोड्डा-महगामा मुख्य मार्ग में रंगमटिया चौक के समीप मैजिक वाहन के धक्के से छह लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार गोड्डा से महगामा की ओर जा रही मैजिक नियंत्रण खोकर विपरीत दिशा से […]

विज्ञापन

-घायलों में दो साल का मासूम भी शामिल– रंगमटिया के पास हुई सड़क दुर्घटनातस्वीर: 03 से 06 तक घायलों कीनगर प्रतिनिधि, गोड्डागोड्डा-महगामा मुख्य मार्ग में रंगमटिया चौक के समीप मैजिक वाहन के धक्के से छह लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार गोड्डा से महगामा की ओर जा रही मैजिक नियंत्रण खोकर विपरीत दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया. बाइक पर सवार गोरगामा के दिनेश कुमार (22 वर्ष), मनचंद्र फरिहत (28 वर्ष) व दूसरे बाइक पर सवार तेलडीहा की रोशन बीबी (53 वर्ष), खालिद अंसारी (02 वर्ष), सहुरन बीबी (25 वर्ष) व बाइक चालक घायल हो गया. सड़क हादसे में सहुरन बीबी का हाथ टूट गया. दुर्घटना के बाद आस-पास के ग्रामीणों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस पहुंची और घायलों का बयान लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.——————————मेहरमा में सड़क दुर्घटना में एक घायलतस्वीर: 07घायल कीमेहरमा. मेहरमा के वाजिदपुर के पास मैजिक वाहन के धक्के से बाइक चालक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार मेहरमा से बाराहाट की ओर जा रही मैजिक वाहन ने वाजिदपुर के समीप सीमानपुर गांव से वाजिदपुर अपने घर जा रहे बाइक चालक चंदन कुमार गुप्ता (30 वर्ष) को धक्का मार कर घायल कर दिया. सीएचसी में घायल का इलाज किया गया. घायलों को सिर व नाक में अत्यधिक चोट आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola