ओके::डायन कह कर प्रताडि़त करने व मारपीट का आरोप लगाया

-मामला रानीडीह गांव के सतुआ टोला में आपसी विवाद में मारपीट का-महिला अस्पताल में भरती-पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया तसवीर: 10 सदर अस्पताल में इलाजरत महिलाप्रतिनिधि, गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडिह पंचायत के सतुआ टोला में आपसी विवाद में मारपीट हो गयी. जिसमें नइमा बीबी नामक महिला घायल हो गयी. उसका इलाज […]
-मामला रानीडीह गांव के सतुआ टोला में आपसी विवाद में मारपीट का-महिला अस्पताल में भरती-पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया तसवीर: 10 सदर अस्पताल में इलाजरत महिलाप्रतिनिधि, गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडिह पंचायत के सतुआ टोला में आपसी विवाद में मारपीट हो गयी. जिसमें नइमा बीबी नामक महिला घायल हो गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. महिला ने बताया कि गांव के ही कालू मियां, कलीमुल्लाह साईं, मुकर्रम साईं, मुजीब साईं, धुन्ना साईं व बबलू साईं ने डायन कह कर प्रताडि़त किया और मारपीट की. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद महिला के पति हसनैन साईं ने बताया कि वह हाट करने सरौनी गये थे. घर लौटने पर पत्नी ने घटना की जानकारी दी. इसके बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस को मामले की जानकारी दी और बाद में नइमा को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. नगर थाना की पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है. मामले की जानकारी मिली है. मारपीट की घटना है. मामले की जांच की जा रही है.-जेड अलि खान, थाना प्रभारी मुफस्सिल, गोड्डा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










