0000ाईचक प्रा विद्यालय के पारा शिक्षक की मनमानी//विद्यालय के एक कमरे को बनाया भूसाघर व दूसरे को बनाया गोदाम

तसवीर: 27 में विद्यालय की, 28 में भूसा रखाप्रतिनिधि, ठाकुरगंगटीप्रखंड के अमरपूर पंचायत के रंगाईचक प्राथमिक विद्यालय के पारा टीचर की मनमानी से विद्यालय के बच्चे गरमी मे खुले बरामदे पर पढ़ने को विवश हैं. सरकार के ओर से इस विद्यालय में कुल चार कमरों का निर्माण किया गया है. विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं की […]
तसवीर: 27 में विद्यालय की, 28 में भूसा रखाप्रतिनिधि, ठाकुरगंगटीप्रखंड के अमरपूर पंचायत के रंगाईचक प्राथमिक विद्यालय के पारा टीचर की मनमानी से विद्यालय के बच्चे गरमी मे खुले बरामदे पर पढ़ने को विवश हैं. सरकार के ओर से इस विद्यालय में कुल चार कमरों का निर्माण किया गया है. विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 88 है. इन छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए कुल चार कमरे हैं. पर वे सिर्फ दिखाने के लिए हैं. वास्तविक हालत तो कुछ और ही हैं. वर्तमान समय में विद्यालय में महज दो कमरे हैं. जहां पठन-पाठन का काम चल रहा है. बाकी बचे बरामदे गरमी की लहर झेलते हुए ये खुले बरामदे पर पढने को विवश है.स्थानीय होने के कारण गांव के लोग भी पाराटीचर के खिलाफ खुलकर आवाज नही उठा रहे है.शुक्रवार को कमरे की कमी के कारण ही बच्चो की उपस्थिति अन्य दिनो के अपेक्षा कम रही.खानापुर्ति के लिये विद्यालय खोल दिया गया था प्रभारी प्रकाश मुर्मू छोडकर अन्य शिक्षक भी नदारद दिखे.न तो विद्यालय मे पठन पाठन का काम चल रहा था और न ही मध्याहन भोजन योजना.जानकारी होने पर पहुंचे अमरपूर पंचायत के मुखिया अशोक कुमार महतो ने विद्यालय का निरीक्षण किया तथा इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधीक्षक को किये जाने की जानकारी दी.”एक कमरे मे भूसा रखा गया है तथा दूसरे मे अनाज.पाराटीचर की मनमानी के कारण कक्षा का अभाव हो गया है.”-प्रकाश मुर्मू,प्रभारी प्रधानाध्यापक,प्रा वि रंगाईचक………………………………………………………………”मामले की जानकारी मिली है.पारटीचर के खिलाफ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को भेजकर जांच कर रिपोर्ट मांगी जाएगी.”-पंकज कुमार रवि,बीडीओ ठाकुरगंगटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










