संुदरपहाड़ी सीएचसी का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण

तस्वीर: 22 सीएचसी का निरीक्षण करते सीएसनगर प्रतिनिधि, गोड्डागुरुवार को सिविल सर्जन डॉ सीके शाही ने सुंदरपहाड़ी सीएचसी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डॉ शाही के साथ एसीएमओ डॉ रामजी भगत द्वारा सीएचसी का की जांच पड़ताल की गयी. डॉ शाही द्वारा सीएचसी के दवा कक्ष काउंटर, ओपीडी, कुपोषण उपचार केंद्र, प्रसव कक्ष […]
तस्वीर: 22 सीएचसी का निरीक्षण करते सीएसनगर प्रतिनिधि, गोड्डागुरुवार को सिविल सर्जन डॉ सीके शाही ने सुंदरपहाड़ी सीएचसी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डॉ शाही के साथ एसीएमओ डॉ रामजी भगत द्वारा सीएचसी का की जांच पड़ताल की गयी. डॉ शाही द्वारा सीएचसी के दवा कक्ष काउंटर, ओपीडी, कुपोषण उपचार केंद्र, प्रसव कक्ष की सुविधा से जुड़ी बातों की जानकारी ली गयी. डॉ शाही द्वारा चिकित्सा प्रभारी डॉ अनिल सोरेन से स्वास्थ्य कर्मचारियों की हाजरी बही मंगा कर उपस्थिति देखा गया. रेगुलर एएनएम को बायोमैट्रिक सिस्टम में हाजरी बनाने का निर्देश दिया. इसके बाद डॉ शाही द्वारा सीएचसी के कोल्ड चैन रूम में रखी गयी पल्स पोलियो की दवा व बच्चों व गर्भवती माताओं को दी जाने वाली टीका के रख रखाव की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










