जलमीनार बनी शोभा की वस्तु

मेहरमाः मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के पिरोजपुर गांव में जलमीनार शोभा की वस्तु बनी हुई है. 25 वर्ष पूर्व पीएचइडी विभाग ने इस जलमीनार का निर्माण कराया था. तब से लेकर आज तक जलमीनार चालू नहीं किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि पिरोजपुर के जलमीनार से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है. गरमी के […]
मेहरमाः मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के पिरोजपुर गांव में जलमीनार शोभा की वस्तु बनी हुई है. 25 वर्ष पूर्व पीएचइडी विभाग ने इस जलमीनार का निर्माण कराया था. तब से लेकर आज तक जलमीनार चालू नहीं किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि पिरोजपुर के जलमीनार से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है.
गरमी के समय पानी के इंतजाम के लिए महिलाओं को इधर उधर भटकना पड़ता है. जलमीनार को चालू कराये जाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. ग्रामीण राजेश कुमार, डिंपल कुमार, संतोष कुमार, संदीप कुमार, सुमन कुमार व राकेश कुमार ने उपायुक्त से जलमीनार को अविलंब चालू कराये जाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










