खाना बनाने के क्रम में आग से झुलसी महिला, गंभीर

प्रतिनिधि,गोड्डा पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के सरविंधा गांव में खाना बनाने के क्रम में आग से इसटीला देवी (20 वर्षीय) बुरी तरह झुलस गयी. घटना बुधवार की देर शाम की हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार सरविंधा गांव में शाम के वक्त महिला अपने घर में खाना बना रही थी. इसी क्रम में चूल्हे से निकली चिंगारी […]
प्रतिनिधि,गोड्डा पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के सरविंधा गांव में खाना बनाने के क्रम में आग से इसटीला देवी (20 वर्षीय) बुरी तरह झुलस गयी. घटना बुधवार की देर शाम की हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार सरविंधा गांव में शाम के वक्त महिला अपने घर में खाना बना रही थी. इसी क्रम में चूल्हे से निकली चिंगारी से महिला की साड़ी में आग पकड़ लिया.
इस घटना में महिला 60 प्रतिशत तक झुलस गयी है. जिस समय महिला खाना बना रही थी घर में कोई नहीं था. शोर होने पर पति कांग्रेस मोहली घर पहुंचा और जलती महिला पर कंबल डाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया. पति मोहली ने बताया कि वह गरीब है. बाहर जाकर पत्नी का इलाज नहीं करा सकता. घायल महिला को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है. डॉ सीएल वैद्य द्वारा महिला का इलाज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










