कोरका गांव की स्कूली छात्राएं सीख रहीं योग

गोड्डा : गोड्डा विधायक रघुनंदन मंडल के पैतृक गांव कोरका के उच्च विद्यालय के छात्राओं को प्रतिदिन दो घंटे का योग शिक्षा मिल रहा है. स्कूल की बच्चियों को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा योग सीखाया जा रहा है. योग प्रशिक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया कि योग हमारे स्नायु तंत्र को मजबूत बनाता है. शरीर को निरोग […]
गोड्डा : गोड्डा विधायक रघुनंदन मंडल के पैतृक गांव कोरका के उच्च विद्यालय के छात्राओं को प्रतिदिन दो घंटे का योग शिक्षा मिल रहा है. स्कूल की बच्चियों को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा योग सीखाया जा रहा है. योग प्रशिक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया कि योग हमारे स्नायु तंत्र को मजबूत बनाता है. शरीर को निरोग रखने में प्राणायाम का विशेष महत्व है.
आज के दौर में प्रदूषण और अनेक कारणों से लोगों में तनाव देखा जा रहा है. जिस कारण लोग मधुमेह, दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर आदि गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. कहा कि योग से बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ती है. प्राणायाम के नियमित अभ्यास से मस्तिष्क की विकार भी दूर होती है.
इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक किं कर मेहरा, प्रदीप रविदास, जयप्रकाश दास, प्रवीण कुमार सिन्हा, संतोष कुमार तथा छात्राओं में रीता कुमारी, वीण कुमारी, प्रियंका कुमारी, पिंकी कुमारी, अंजली कुमारी, मारुति कुमारी, सुनीता कुमारी, सुनीता कुमारी, सुधा कुमारी, अमृता कुमारी, पार्वती कुमारी, सोनम कुमारी, प्रिया कुमारी, निशा कुमारी, डीजे कुमार, आरती कुमारी, अनुष्का कुमारी, सुनीता हांसदा, रीतु कुमारी मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










