ओके::अभियंताओं के तबादले पर भाजपा नेता राजेश झा ने जतायी आपत्ति

Published at :11 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::अभियंताओं के तबादले पर भाजपा नेता राजेश झा ने जतायी आपत्ति

–उपायुक्त से मिल कर तबादले से हो रहे नुकसान से अवगत कराया संवाददाता, गोड्डाभाजपा नेता राजेश झा ने सोमवार को डीसी राजेश कुमार शर्मा से मिल कर गोड्डा बीडीओ द्वारा सभी पुराने अभियंताओं का तबादला कर नव नियुक्त कनीय अभियंताओं को कार्य देने पर आपत्ति जतायी है. श्री झा ने कहा कि विभिन्न पंचायतों में […]

विज्ञापन

–उपायुक्त से मिल कर तबादले से हो रहे नुकसान से अवगत कराया संवाददाता, गोड्डाभाजपा नेता राजेश झा ने सोमवार को डीसी राजेश कुमार शर्मा से मिल कर गोड्डा बीडीओ द्वारा सभी पुराने अभियंताओं का तबादला कर नव नियुक्त कनीय अभियंताओं को कार्य देने पर आपत्ति जतायी है. श्री झा ने कहा कि विभिन्न पंचायतों में पूर्व के कनीय अभियंता द्वारा कार्य संपादित किया जा रहा था. इस स्थिति में नये कनीय अभियंता के पदस्थापन से बेहतर सामंजस्य नहीं बैठ पायेगा. जिस कारण पंचायतों का विकास रूक सकता है. श्री झा ने कहा कि बीआरजीएफ से एवं मुख्यमंत्री सड़क योजना का कार्य एक ही अभियंता अनिल दास को दिया गया है. अनिल दास 34 पंचायतों के कार्य को स्वयं संभाल रहे हैं. कहा कि ऐसी स्थिति में पुराने और नये अभियंता को एक साथ कुछ दिनों के लिए रखते हुए विकास कार्य का संचालन कराया जाये, ताकि कार्यों की बेहतर मॉनीटरिंग हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola