कबाड़ी दुकानदार गया जेल

Published at :11 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
कबाड़ी दुकानदार गया जेल

-पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी -रविवार को पुलिस ने कबाड़ी दुकान में की थी छापेमारी-चोरी का सरकारी समान समेत दर्जनों वाहनों के पार्ट्स हुए बरामद प्रतिनिधि, गोड्डाशहर के नहर चौक स्थित राजा ब्रदर्स कबाड़ी दुकान में रविवार को हुई छापेमारी के बाद सोमवार नगर थाना की पुलिस ने तीन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. […]

विज्ञापन

-पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी -रविवार को पुलिस ने कबाड़ी दुकान में की थी छापेमारी-चोरी का सरकारी समान समेत दर्जनों वाहनों के पार्ट्स हुए बरामद प्रतिनिधि, गोड्डाशहर के नहर चौक स्थित राजा ब्रदर्स कबाड़ी दुकान में रविवार को हुई छापेमारी के बाद सोमवार नगर थाना की पुलिस ने तीन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वहीं गिरफ्तार दुकानदार मो गोल्डी को जेल भेज दिया. पुलिस को कबाड़ी दुकानदार द्वारा चोरी का समान बेचे जाने की सूचना मिली थी. रविवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी करते हुए वाहनों के पार्ट्स, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का सरकारी रॉड, बिजली की तार आदि भी बरामद की थी. दुकानदार द्वारा इस संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद पुलिस ने दुकानदार गोल्डी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में मो गोल्डी का भाई हुमायू कबीर सहित दानिश को भी आरोपित बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola