ओके..... ठाकुरगंगटी-चपरी मुख्य मार्ग जर्जर, मरम्मत की मांग

ठाकुरगंगटी. ठाकुरगंगटी-चपरी मार्ग जर्जर हो जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क इतना जर्जर हो गयी है कि छोटी-बड़ी वाहनों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढा हो जाने से राहगीर आये दिन दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क कि […]
ठाकुरगंगटी. ठाकुरगंगटी-चपरी मार्ग जर्जर हो जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क इतना जर्जर हो गयी है कि छोटी-बड़ी वाहनों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढा हो जाने से राहगीर आये दिन दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क कि मरम्मती की मांग दर्जनों बार प्रखंड प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की लेकिन आज तक किसी ने सड़क की सुधी नहीं ली. चुनाव में सड़क निर्माण चुनावी मुद्दा बना लेकिन स्थानीय विधायक भी सड़क निर्माण को लेकर अभी तक पहल नहीं करने से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीण पिंकू मंडल, मंटू यादव, राजीव, रवि, ज्ञानमोहन दास आदि ने जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मती की मांग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










