ओके::कैराडीह गांव में तीन साल से बिजली नहीं, ग्रामीण परेशान

पोड़ैयाहाट. प्रखंड क्षेत्र के कस्तूरी पंचायत अंतर्गत कैराडीह गांव में तीन साल से बिजली नहीं है. ग्रामीण आज भी लालटेन युग में जीने को विवश हैं. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर तीन साल पूर्व जल गया था. जिसे आज तक ठीक नहीं कराया गया है. कई बार विभाग को लिखित आवेदन दिया […]
पोड़ैयाहाट. प्रखंड क्षेत्र के कस्तूरी पंचायत अंतर्गत कैराडीह गांव में तीन साल से बिजली नहीं है. ग्रामीण आज भी लालटेन युग में जीने को विवश हैं. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर तीन साल पूर्व जल गया था. जिसे आज तक ठीक नहीं कराया गया है. कई बार विभाग को लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन नतीजा सिफर रहा. इस कारण ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है. ग्रामीण महेंद्र राणा, दीनबंधु सिंह, प्रकाश सिंह, विशेश्वर सिंह, मनोज कुमार आदि ने उपायुक्त से गांव में ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










