ओके::फ्लैग-मासिक अपराध गोष्ठी में बोले एसपी

–मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण का टास्क दिया–क्षेत्र में लगातार गश्ती पर बलतसवीर:04 मे समीक्षा करते एसपी देवेंद्र ठाकुर व मौजूद अन्य, 05 जुटे विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारीप्रतिनिधि, गोड्डा पुलिस अधीक्षक देवेंद्र ठाकुर ने शनिवार को मासिक अपराध की समीक्षा की. इस दौरान एसपी श्री ठाकुर ने अपराध को नियंत्रित करने के उपाय […]
–मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण का टास्क दिया–क्षेत्र में लगातार गश्ती पर बलतसवीर:04 मे समीक्षा करते एसपी देवेंद्र ठाकुर व मौजूद अन्य, 05 जुटे विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारीप्रतिनिधि, गोड्डा पुलिस अधीक्षक देवेंद्र ठाकुर ने शनिवार को मासिक अपराध की समीक्षा की. इस दौरान एसपी श्री ठाकुर ने अपराध को नियंत्रित करने के उपाय बताये. श्री ठाकुर ने गोष्ठी में जुटे पुलिस पदाधिकारियों को अपराध को नियंत्रित करने का टास्क देते हुए सभी थाना क्षेत्रों में लगातार गश्ती करने के निर्देश दिये. वहीं कोयला आदि खनिज पदार्थ के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई करने को कहा. कोर्ट के मामले पर पुलिस कप्तान श्री ठाकुर ने सभी इंस्पेक्टर व थाना प्रभारियों को कहा कि वे कोर्ट के मामलों का अनादर नहीं करें. मामले को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया. चोरी आदि घटनाओं क ो भी रोकने का निर्देश दिया. अलग-अलग थाना क्षेत्र में लंबित कांडों की समीक्षा कर कांडों को अविलंब निबटाने का निर्देश दिया. समीक्षा के बाद पुलिस सभा का भी आयोजन किया गया. सभा में जुटे पुलिस अधिकारी व आरक्षियों ने पुलिस कप्तान को समस्याओं से अवगत कराया. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी श्री ठाकुर ने निदान का आश्वासन दिया. मौके पर डीएसपी अजित कुमार, डीएसपी आशीष कुमार महली सहित अरुण कुमार राय, मिथिलेश कुमार सिन्हा व अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










