ओके::सुढ़नी-डोय मार्ग पर पुल के समीप बड़े गड्ढे दे रहे हादसे को आमंत्रण

— हमेशा बनी रहती है दुर्घटना की संभावनातस्वीर: 10 व 11 करोड़ के पुल के सामने का गड्ढा प्रतिनिधि, मेहरमासुढ़नी डोय मार्ग पर स्थित पुल किसी बड़ी घटना को आमंत्रण दे रही है. दरअसल करोड़ों की लागत से पुल तो बनायी गयी. लेकिन पुल के समीप बड़े गड्ढों को नहीं भरा गया. जिस कारण हमेशा […]
— हमेशा बनी रहती है दुर्घटना की संभावनातस्वीर: 10 व 11 करोड़ के पुल के सामने का गड्ढा प्रतिनिधि, मेहरमासुढ़नी डोय मार्ग पर स्थित पुल किसी बड़ी घटना को आमंत्रण दे रही है. दरअसल करोड़ों की लागत से पुल तो बनायी गयी. लेकिन पुल के समीप बड़े गड्ढों को नहीं भरा गया. जिस कारण हमेशा वाहन दुर्घटना का डर बना रहता है. जानकारी के अनुसार 50 वर्ष पूर्व बनी 15 फूट चौड़ी व 25 फूट लंबी पुल आवागमन के लिए आज भी सुलभ है. लेकिन पुल के उतरने के बाद ही बड़े गड्ढों का सामना करना पड़ता है. लोग जान हथेली पर रख कर इस पुल से आवागमन को विवश हैं. —————————-लापरवाही का आलम है. पुल के समीप उभरे बड़े गड्ढे बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है. गड्ढा भरने की दिशा में प्रयास किया जाना चाहिए. -संजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण अमौर.—————————-करीब एक वर्ष से गड्डा बना हुआ है. इसे देखने वाला कोई नहीं है. पदाधिकारी भी इस रास्ते से आंख मंूद कर गुजर जाते हैं. -धनंजय सिन्हा,ग्रामीण अमौर.—————————-गड्ढा के कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. पुल के सामने वाले गड्डा को ठीक किया जाना चाहिए. -संटू सिंह, ग्रामीण सुढनी.—————————–पुल ठीक है, लेकिन गड्ढों से परेशानी हो रही है. इस दिशा में जल्द कार्रवाई करने की जरूरत है.-गंगाधर चौधरी, ग्रामीण डोय. ——————————सुढनी-डोय मुख्य मार्ग है. वरीय पदाधिकारी को मामले में जानकारी दी जा रही है. दिशा-निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. -राजीव कुमार, बीडीओ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










