शिव महारूद्र यज्ञ में अरनी मंथा से अग्नि प्रज्जवलित

तस्वीर: 21 यज्ञ स्थल पर आचार्य व अन्यप्रतिनिधि, पथरगामाप्रखंड के सोनारचक ग्राम स्थित सापिन नदी तट के समीप श्री श्री 1008 शिव महारूद्र यज्ञ गुरुवार को प्रारंभ हुआ. आचार्य गोपाल शास्त्री जी महाराज की अगुवाई में पंडितों की टोली द्वारा यज्ञ कंुड में अरनी मंथा के माध्यम से अग्नि प्रज्जवलित किया गया. तकरीबन 40 मिनट […]
तस्वीर: 21 यज्ञ स्थल पर आचार्य व अन्यप्रतिनिधि, पथरगामाप्रखंड के सोनारचक ग्राम स्थित सापिन नदी तट के समीप श्री श्री 1008 शिव महारूद्र यज्ञ गुरुवार को प्रारंभ हुआ. आचार्य गोपाल शास्त्री जी महाराज की अगुवाई में पंडितों की टोली द्वारा यज्ञ कंुड में अरनी मंथा के माध्यम से अग्नि प्रज्जवलित किया गया. तकरीबन 40 मिनट के बाद अरनी मंथा से अग्नि प्रज्जवलित हुआ जिससेयज्ञ कंुड में अग्नि उत्पन्न हुआ. अग्नि प्रज्जवलित होने के साथ ही शिव महारूद्र यज्ञ प्रारंभ हो गया. इस दौरान वाराणसी से आये पंडित पवन शास्त्री, रामजी शास्त्री ,दिव्यांशु, आकाश आदि थे. जबकि यजमान के रूप में कैलाश स्वर्णकार सपत्नी के अलावा कारू सिंह, कीर्तन सिंह, सुशील भगत, संजय भगत आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










