ओके::फ्लैग-मेहरमा मेला मैदान के अतिक्रमणकारियों को दी गयी समय सीमा समाप्त

Published at :06 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-मेहरमा मेला मैदान के अतिक्रमणकारियों को दी गयी समय सीमा समाप्त

–छह मई तक मेहरमा मेला मैदान को खाली करने का था निर्देश–प्रखंड प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने को लेकर पुख्ता तैयारी की प्रतिनिधि, मेहरमा मेहरमा मेला मैदान के अतिक्रमणकारियों को प्रशासन द्वारा दी गयी अल्टीमेटम की समय सीमा बुधवार को समाप्त हो गयी. गुरुवार को प्रखंड प्रशासन मेहरमा मेला मैदान में बुल्डोजर चलायेगा. बीडीओ राजीव कुमार […]

विज्ञापन

–छह मई तक मेहरमा मेला मैदान को खाली करने का था निर्देश–प्रखंड प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने को लेकर पुख्ता तैयारी की प्रतिनिधि, मेहरमा मेहरमा मेला मैदान के अतिक्रमणकारियों को प्रशासन द्वारा दी गयी अल्टीमेटम की समय सीमा बुधवार को समाप्त हो गयी. गुरुवार को प्रखंड प्रशासन मेहरमा मेला मैदान में बुल्डोजर चलायेगा. बीडीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मेला मैदान से अतिक्रमण हटाने का कार्य करेंगे. मामले को लेकर बीडीओ श्री कुमार द्वारा 10 दिन पूर्व मेला मैदान में अतिक्रमण कर रहे 32 अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर छह मई तक हर हालत में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. 25 वर्षों से है मेला मैदान में अतिक्रमणजानकारी के अनुसार मेहरमा के मेला मैदान में करीब 25 वर्षों से अतिक्रमणकारियों का कब्जा है. मेहरमा के ग्रामीणों ने कई बार अतिक्रमण हटाने को लेकर धरना-प्रदर्शन तथा आमरण अनशन किया है. बावजूद अब तक अतिक्रमणकारियों को मेहरमा मेला मैदान से नहीं हटाया जा सका है.——————————अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. गुरुवार को मेला मैदान से अतिक्रमण हटाया जायेगा. -राजीव कुमार, बीडीओ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola