BREAKING NEWS
तीन घरों को किया ध्वस्त
फुलवरिया गांव में हाथी ने मचाया तांडव बोआरीजोर : बोआरीजोर वन क्षेत्र के फुलवरिया गांव में गुरुवार देर रात झुंड से बिछड़े एक हाथी ने उत्पात मचाते हुए तीन घरों को ध्वस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात राजाभीठा जंगल की ओर से हाथी ने फुलवरिया गांव में प्रवेश कर सुरेश साह, […]
फुलवरिया गांव में हाथी ने मचाया तांडव
बोआरीजोर : बोआरीजोर वन क्षेत्र के फुलवरिया गांव में गुरुवार देर रात झुंड से बिछड़े एक हाथी ने उत्पात मचाते हुए तीन घरों को ध्वस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात राजाभीठा जंगल की ओर से हाथी ने फुलवरिया गांव में प्रवेश कर सुरेश साह, मेनेजर बास्की, दिनेश लोहार का घर तोड़ दिया.
हाथी ने घर में रखा अनाज भी खाया और बाकी के अनाज बरबाद कर धानाबिनी जंगल की ओर चला गया. हाथी से तांडव से लाखों की क्षति बतायी जाती है. हाथी के गांव में घुसने से लोगों में दहशत है .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement