ओके::रौतारा बढ़ौना के मृतकों के आश्रितों के बीच सांसद ने बांटा मुआवजा

–पिछले वर्ष गोड्डा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग में सड़क दुर्घटना में रौतारा बढ़ौना के 16 लोगों की मृत्यु हो गयी थीतस्वीर: 29 सांसद निशिकांत दुबे व अन्यनगर प्रतिनिधि, गोड्डा शनिवार की शाम पांच बजे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने रौतारा बढ़ौना गांव के मृतक के आश्रितों के बीच मुआवजा का वितरण किया. सांसद श्री दुबे द्वारा 25-25 […]
–पिछले वर्ष गोड्डा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग में सड़क दुर्घटना में रौतारा बढ़ौना के 16 लोगों की मृत्यु हो गयी थीतस्वीर: 29 सांसद निशिकांत दुबे व अन्यनगर प्रतिनिधि, गोड्डा शनिवार की शाम पांच बजे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने रौतारा बढ़ौना गांव के मृतक के आश्रितों के बीच मुआवजा का वितरण किया. सांसद श्री दुबे द्वारा 25-25 हजार की राशि का चेक पीडि़त परिजनों के बीच बांटा गया. मौके पर सांसद श्री दुबे ने कहा कि रौतारा बढ़ौना के प्रभावित लोगों के बीच 25-25 हजार की राशि देने का वादा किया था. मैंने वह पूरा किया. सांसद श्री दुबे ने कहा कि वे वोट बैंक की राजनीति नहीं करते हैं. लोगों की संवेदनाओं से जुड़ कर कार्य करते हैं. इस दौरान सांसद श्री दुबे ने 16 मृतक परिजनों के बीच मुआवजा का चेक वितरण किया. चेक पाने वाले लाभुकों में कविता देवी, काजल देवी, रंजू देवी, गंुजा देवी, कुकर राउत, लक्ष्मण राउत, छोटू राउत, जनेरी मंडल, भूदेव राउत, कृष्ण मोहन ठाकुर, दयानंद गोड़ाईत, गुड्डू राय, सुरेश ठाकुर, फुलेश्वर राउत, दुखहरन राउत, लूरी राउत के बीच किया गया. मालूम हो कि पिछले वर्ष गोड्डा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग में सड़क दुर्घटना में रौतारा बढ़ौना के 16 लोगों की मृत्यु होने के बाद सांसद श्री दुबे ने अपनी ओर से 25-25 हजार का मुआवजा देने की घोषणा की थी. इस दौरान विधायक रघुनंदन मंडल, भाजपा नेता राजेश झा, नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव मेहता आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










