ओके::ऑटो पलटने से तीन घायल

Published at :02 May 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::ऑटो पलटने से तीन घायल

–एक की हालत गंभीर, रेफरमहगामा. थाना क्षेत्र के श्रीमतपुर के पास शनिवार को ऑटो पलटने से तीन सवार घायल हो गये. घायलों का प्राथमिक इलाज महगामा रेफरल अस्पताल में किया गया है. घायलों में से एक हनवारा थाना के मुंशी भी हैं. घायल मुंशी का नाम गुप्तेश्वर कुमार बताया जाता है. ऑटो गोड्डा से लौट […]

विज्ञापन

–एक की हालत गंभीर, रेफरमहगामा. थाना क्षेत्र के श्रीमतपुर के पास शनिवार को ऑटो पलटने से तीन सवार घायल हो गये. घायलों का प्राथमिक इलाज महगामा रेफरल अस्पताल में किया गया है. घायलों में से एक हनवारा थाना के मुंशी भी हैं. घायल मुंशी का नाम गुप्तेश्वर कुमार बताया जाता है. ऑटो गोड्डा से लौट कर हनवारा जा रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बकरी बचाने के क्रम में ऑटो पलट गयी. वहीं घायल पप्पू कुमार सन्हौला का रहने वाला है. उसकी हालत भी गंभीर है. इलाज के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है. आठ वर्षीय जुबेर अंसारी को भी इस दुर्घटना में चोट आयी है. महगामा थाना के जेएसआइ ज्योतिष कुमार जायसवाल ने घायलों से फर्द बयान लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola