ओके::फ्लैग-फुलवरिया गांव में हाथी ने मचाया तांडव

–गांव में हाथी घुसने से ग्रामीणों में दहशततस्वीर: 13 व 14 क्षतिग्रस्त घर, 15 हाथी द्वारा बरबाद किये गये चावल चुनती महिला प्रतिनिधि, बोआरीजोरबोआरीजोर वन क्षेत्र के फुलवरिया गांव में गुरुवार देर रात झुंड से बिछड़े एक हाथी ने उत्पात मचाते हुए तीन घरों को ध्वस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात […]
–गांव में हाथी घुसने से ग्रामीणों में दहशततस्वीर: 13 व 14 क्षतिग्रस्त घर, 15 हाथी द्वारा बरबाद किये गये चावल चुनती महिला प्रतिनिधि, बोआरीजोरबोआरीजोर वन क्षेत्र के फुलवरिया गांव में गुरुवार देर रात झुंड से बिछड़े एक हाथी ने उत्पात मचाते हुए तीन घरों को ध्वस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात राजाभीठा जंगल की ओर से हाथी ने फुलवरिया गांव में प्रवेश कर सुरेश साह, मेनेजर बास्की, दिनेश लोहार का घर तोड़ दिया. हाथी ने घर में रखा अनाज भी खाया और बाकी के अनाज बरबाद कर धानाबिनी जंगल की ओर चला गया. हाथी से तांडव से लाखों की क्षति बतायी जाती है. हाथी के गांव में घुसने से लोगों में दहशत है.—————————–झुंड से बिछड़ा हाथी है. पहले भी आया था. तो विभाग की टीम ने जंगल की ओर भगा दिया था. क्षति की जांच कर पीडि़तों को मुआवजा दिया जायेगा. -रामंचद्र पासवान, रेंजर बोआरीजोर वन क्षेत्र.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










