पांच से सात मई तक चलेगा फाइलेरिया अभियान

Published at :01 May 2015 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
पांच से सात मई तक  चलेगा फाइलेरिया अभियान

गोड्डा : जिले में फाइलेरिया अभियान को लेकर तैयारी जोरों पर है. पांच से सात मई तक चलने वाले अभियान को लेकर रांची से फाइलेरिया निरोधक दवा गोड्डा पहुंच चुका है. बुधवार को विभाग की ओर से विभिन्न प्रखंडों में एलबेंडाजोल व डीइसी की गोली डिस्पैच की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय अभियान […]

विज्ञापन

गोड्डा : जिले में फाइलेरिया अभियान को लेकर तैयारी जोरों पर है. पांच से सात मई तक चलने वाले अभियान को लेकर रांची से फाइलेरिया निरोधक दवा गोड्डा पहुंच चुका है. बुधवार को विभाग की ओर से विभिन्न प्रखंडों में एलबेंडाजोल व डीइसी की गोली डिस्पैच की गयी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय अभियान के दौरान 11 लाख 82 हजार 899 लक्षित लोगों को फाइलेरिया निरोधक दवा डोर-टू-डोर खिलाये जाने का लक्ष्य विभाग द्वारा रखा गया है.

4732 स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर पिलायेंगे दवा

तीन दिवसीय अभियान में कुल 4732 स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलायी जायेगी. जबकि अभियान की निगरानी के लिए 475 सुपरवाइजर को लगाया जायेगा. गोड्डा अरबन क्षेत्र के बीस वार्ड में लोगों को दवा खिलायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola