ओके::फ्लैग-वनाधिकार अधिनियम को लेकर डीसी ने की बैठक, कहा

–लाभुकों का दावा संबंधी दस्तावेज जमा कराने का निर्देश प्रतिनिधि, महगामा डीसी राजेश कुमार शर्मा ने बुधवार को महगामा बीडीओ कार्यालय में वनाधिकार अधिनियम को लेकर बैठक की. इस दौरान डीसी श्री शर्मा ने दावा संबंधी मामलों का अविलंब निष्पादन का निर्देश दिया. बैठक में वर्ष 2006 के अधिनियम के तहत अनुसूचित जनजातियों को वनाधिकार […]
–लाभुकों का दावा संबंधी दस्तावेज जमा कराने का निर्देश प्रतिनिधि, महगामा डीसी राजेश कुमार शर्मा ने बुधवार को महगामा बीडीओ कार्यालय में वनाधिकार अधिनियम को लेकर बैठक की. इस दौरान डीसी श्री शर्मा ने दावा संबंधी मामलों का अविलंब निष्पादन का निर्देश दिया. बैठक में वर्ष 2006 के अधिनियम के तहत अनुसूचित जनजातियों को वनाधिकार का दावा पट्टा भेजने का निर्देश बीडीओ व सीओ को दिया. डीसी श्री शर्मा ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत अनुसूचित जनजातियों को इसका लाभ मिल सके इसके लिए संबंधित क्षेत्र को सूचित कर दावा संबंधी दस्तावेज प्राप्त कर लाभुकों को प्रखंड व अंचल कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त श्री शर्मा ने कहा कि दावा संबंधी पट्टा अधिकार लाभुकों के माध्यम से ली जायेगी. इसके बाद आवेदन को सीधे अनुमंडल कार्यालय में भेजा जायेगा. जहां दावा संबंधी मामलों का निबटारा किया जायेगा. इस दौरान बीडीओ उदय कुमार, वनाधिकार समिति के सदस्य भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










