ओके::मछुआरों का धरना प्रदर्शन दो मई तक स्थगित

Published at :29 Apr 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::मछुआरों का धरना प्रदर्शन दो मई तक स्थगित

–विधायक प्रदीप यादव की पहल पर पदाधिकारी ने दिया निबंधक कमेटी में सदस्य बनाने का आश्वासनसंवाददाता, गोड्डा गोड्डा सहकारिता विभाग के सामने 21 अप्रैल से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे जमनी पहाड़पुर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड गोड्डा के 65 मछुआरों ने बुधवार को आंदोलन दो मई तक वापस लेने का निर्णय किया है. निबंधक कमेटी में […]

विज्ञापन

–विधायक प्रदीप यादव की पहल पर पदाधिकारी ने दिया निबंधक कमेटी में सदस्य बनाने का आश्वासनसंवाददाता, गोड्डा गोड्डा सहकारिता विभाग के सामने 21 अप्रैल से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे जमनी पहाड़पुर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड गोड्डा के 65 मछुआरों ने बुधवार को आंदोलन दो मई तक वापस लेने का निर्णय किया है. निबंधक कमेटी में सदस्य नहीं बनाये जाने से नाराज मछुआरों ने आंदोलन प्रारंभ किया था. मामले में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने पदाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर अविलंब समिति मछुआरों को सदस्य बनाने की मांग की. इस पर पदाधिकारी ने दो मई तक का समय मांगा है. यह जानकारी समिति संयोजक पिंकु केवट तथा गंगा सागर केवट ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने कहा कि यदि दो तक सदस्य नहीं बनाया गया तो पुन: आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola