ओके... पथरगामा विद्युत सब स्टेशन के सात ब्रेकर जर्जर

Published at :28 Apr 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... पथरगामा विद्युत सब स्टेशन के सात ब्रेकर जर्जर

तस्वीर: 12 विद्युत सब स्टेशन कीप्रतिनिधि, पथरगामापथरगामा पावर सब स्टेशन की स्थिति दयनीय होती जा रही है. विद्युत सब स्टेशन के सात ब्रेकर जर्जर हो चुके हैं. इस सब स्टेशन से पथरगामा व बसंतराय क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की जाती है. दोनों प्रखंड में आठ मेगावाट विद्युत की प्रतिदिन खपत है. फिलहाल तीन मेगा वाट […]

विज्ञापन

तस्वीर: 12 विद्युत सब स्टेशन कीप्रतिनिधि, पथरगामापथरगामा पावर सब स्टेशन की स्थिति दयनीय होती जा रही है. विद्युत सब स्टेशन के सात ब्रेकर जर्जर हो चुके हैं. इस सब स्टेशन से पथरगामा व बसंतराय क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की जाती है. दोनों प्रखंड में आठ मेगावाट विद्युत की प्रतिदिन खपत है. फिलहाल तीन मेगा वाट ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है. जानकारी के अनुसार चार वर्ष पूर्व बने पथरगामा पावर सब स्टेशन अंतर्गत सात ब्रेकर की व्यवस्था की गयी थी. लेकिन सभी ब्रेकर कई वर्षों से खराब पड़े हुए हैं. एक भी ब्रेकर वर्तमान में ट्रिप नहीं करता है. ऐसे में जरा सी फॉल्ट आने पर पूरा पावर एक साथ बैठ जाता है. सब स्टेशन से चार अलग-अलग फीडर की व्यवस्था है. जिसमें पथरगामा फीडर, बोहा फीडर, महेशपुर फीडर व बसंतराय फीडर शामिल है. पावर सब स्टेशन के ट्रांसफॉर्मर में तेल की कमी है. सब स्टेशन का कंट्रोल व रिले पैनल तीन वर्षों से खराब पड़ा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola