जेठुआ फसल को हुआ भारी नुकसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2015 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

गांडेय/बगोदर : डेढ़ घंटे तक हुई बारिश व आधे घंटे तक चली तेज आंधी के बीच ओलावृष्टि से कई गांवों में नुकसान हुआ है. कई घरों के छप्पर उड़ गये वहीं कई पेड़ धराशायी हो गये. कसानों ने बताया कि इस आंधी पानी से जेठुआ फसल समेत प्याज को भारी नुकसान हुआ है. वहीं बगोदर […]
विज्ञापन
गांडेय/बगोदर : डेढ़ घंटे तक हुई बारिश व आधे घंटे तक चली तेज आंधी के बीच ओलावृष्टि से कई गांवों में नुकसान हुआ है. कई घरों के छप्पर उड़ गये वहीं कई पेड़ धराशायी हो गये. कसानों ने बताया कि इस आंधी पानी से जेठुआ फसल समेत प्याज को भारी नुकसान हुआ है. वहीं बगोदर में भी आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा.
गिरिडीह. सोमवार की दोपहर अचानक हुई तेज बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. दोपहर बाद हुए बारिश से कई जगहों पर पेड़ व पौधों की डालिया टूट कर गिर गई. दोपहर बाद अचानक तेज रफ्तार से हवा चलने लगी और झमाझम बारिश भी शुरू हो गई. वहीं नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई. ठेलों पर सब्जियां बेचने वाले और सड़क के किनारे ठेला लगाने वालों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा.
घर पर गिरा पेड़
परसन. आंधी पानी के दौरान चुंगलो पंचायत के गादी गांव निवासी नकुल मंडल के घर पर एक नीम का पेड़ गिर गया. मकान को भारी क्षति हुई है. इधर सूचना पर स्थानीय मुखिया दिनेश मंडल घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष के तहत सहयोग की मांग की है.
उड़ा गरीब का आशियाना
राजधनवार. सोमवार दोपहर में आयी आंधी पानी में रजगढ़ा निवासी रामचंद्र राम का करकट का छप्पर पूरी तरह उजड़ गया. यह जानकारी भलुटांड़ पंचायत के मुखिया शिवकुमार राय ने दी. मुखिया श्री राय ने सांसद, उपायुक्त व अन्य पदाधिकारियों में आपदा राहत के तहत पीड़ित परिवार को मदद करने का आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










