ओके::सड़क जाम को लेकर पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

–मामले के जांच की मांग कीसंवाददाता, गोड्डा शहर में 24 अप्रैल को थाना प्रभारी के निलंबन को लेकर उनके समर्थन में सड़क जाम की घटना को लेकर पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है. पत्र में उन्होंने मांग की है कि मामले में जांच करा कर चिह्नित लोगों के विरुद्ध […]
–मामले के जांच की मांग कीसंवाददाता, गोड्डा शहर में 24 अप्रैल को थाना प्रभारी के निलंबन को लेकर उनके समर्थन में सड़क जाम की घटना को लेकर पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है. पत्र में उन्होंने मांग की है कि मामले में जांच करा कर चिह्नित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये. श्री कुमार ने कहा कि आदिवासी को आगे रख कर सरकारी जमीन पर माफिया तत्व व सफेदपोश लोग दांत गड़ाये हैं. आम जनता के सामने ऐसे लोगों का चेहरा आ गया है. श्री कुमार ने मुख्यमंत्री क ो पत्र लिख कहा है कि अगर इस तरह के लोगों पर नकेल नहीं कसी गयी तो ऐसे लोग कभी गांधी मैदान तो कभी दूसरे के घर तक को हड़पने में देर नहीं करेंगे. बॉक्स मेंजाम में शामिल गुड्डू मंडल ने रखा अपना पक्ष 24 अप्रैल को सड़क जाम में शामिल गुड्डू मंडल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे सामाजिक कार्यों के प्रति हमेशा सजग रहे हैं. जाम के दिन उन्हें सूचना मिली थी कि ब्लॉक फिल्ड जो आम लोगों के व्यायाम व खेलने का स्थान है, मुक्त करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है. जाम स्थल पर पहुंचने के बाद मुझे जानकारी मिली कि यह आंदोलन थाना प्रभारी के निलंबन को लेकर है. जान कर पछतावा हुआ. कहा कि थाना प्रभारी के निलंबन के मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है. श्री मंडल ने अपनी ओर से तर्क दिया कि जिला प्रशासन को यदि लगता है कि ब्लॉक की जमीन सरकारी है तो उसे अविलंब कब्जे में लें या फिर आदिवासी रैयतों की है तो वापस करें या फिर मुआवजा दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










